CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट सुबह से तेज बारिश, मानसून जैसे हालात

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट सुबह से तेज बारिश, मानसून जैसे हालात
Share

रायपुर। प्रदेश में बीते सप्ताह से मौसम ने करवट लिया हुआ है, तेज हवाओं के साथ मंगलवार सुबह फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ। राजधानी रायपुर में तड़के 4 बजे से ही बारिश होने लगी, लेकिन आसमान में छाए काले बादलों की वजह से जैसे ही सुबह हुई, दिन रात जैसा लगने लगा। तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश हो रही है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते बिजली गुल है। इलाके सहित अमरकंटक में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कुदरत का कहर नजर आ रहा है। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं कुछ कच्चे मकानों को भारी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश के चलते शहरी इलाकों में कई जगहों पर जलजमाव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि पिछले चार दिनों से इलाके में रोज शाम तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार रात भर बारिश होने के चलते करीब तीन सौ गांवों की बिजली भी रात भर गुल रही। वहीं इस बारिश के बाद अब मौसमी बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ती जा रही है।
 



Share

Leave a Reply