मौसम का मिजाज: राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसुन
रायपुर। राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में सिस्टम बना है। सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में हल्के से अति भारी बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी हिस्से में होने की वजह से यहां ज्यादा बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर राजधानी में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं अन्य जिलों जिलों में भी अधंड व बिजली के साथ अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
तेज बारिश की वजह से राजधानी के अनेक इलाकों व सड़कों पर पानी भर गया। बारिश की वजह से टाटीबंध चौक पर पानी जमा हो जाने की वजह से वाहन चालकों को दुर्ग से रायपुर की ओर आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टाटीबंद चौक पर बारिश से बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए है जिसके चलते दो-पहिया वाहन चालकों को चौक की एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




