CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मौसम का मिजाज: मौसम में हुए बदलाव के चलते राजधानी सहित प्रदेशभर में पड़ेगी अच्छी ठंड

 मौसम का मिजाज: मौसम में हुए बदलाव के चलते राजधानी सहित प्रदेशभर में पड़ेगी अच्छी ठंड
Share

रायपुर। माघ के महीने में आमतौर पर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में मैदानी होने के कारण ठंड कम पड़ती है किंतु इस बार नवंबर दिसंबर में तापमान सामान्य से भी अधिक रहने के कारण लोगों को यह गलतफहमी हो गई कि इस बार ठंड कम पडऩे के कारण गर्मी जल्दी आएगी किंतु उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण रात में प्रदेश में राजधानी सहित अन्य हिस्सों में इन दिनों अच्छी ठंड पड़ रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवा से रात में ठंड बढऩे लगी है। अगले एक-दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फरवरी के पहले पखवाड़े में प्रदेश के लोग अच्छी ठंड महसूस करेंगे। बादलों के कारण पिछले सप्ताह ठंड कुछ कम हो गई थी। 

अब मौसम साफ हो गया है और उत्तर भारत से ठंडी हवा आने लगी है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य के बराबर रहा। इसमें एक-दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार रविवार को जगदलपुर में रात का तापमान 9.6 डिग्री रहा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर में पारा 12 से 13 डिग्री के बीच रहा। रायपुर में 16 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सभी जगह 28 से 30 डिग्री के बीच रहा।


Share

Leave a Reply