मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार
रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका पहलोदी, अजमेरी, गुना, उमरिया, अंबिकापुर, जमशेदपुर, दीर्घा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है। वहीं कल बना चक्रवाती सिस्टम जो कि दक्षिणी उत्तरप्रेदश और इसके आसपास के इलाकों में सक्रिय था आज मध्य भाग और उत्तरी मध्यप्रदेश के साथ ही आसपास के इलाकों में 2.1 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव के असर से आज राज्य के अनेक स्थाानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। पूर्व पश्चिम की विंड शियर जोन के कारण आज छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। इधर आज राजधानी में दोपहर में हुई अचानक बारिश से मौसम में पिुर से ठंडकता आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम में इसी तरह से हलचल बनी रह सकती है और प्रदेश अथवा आसपास के इलाकों में मजबूत सिस्टम बनते ही फिर से झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।




