CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मौसम का मिजाज: राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड की बिदाई के साथ मौसम हुआ गर्म

 मौसम का मिजाज: राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड की बिदाई के साथ मौसम हुआ गर्म
Share

रायपुर। माघ पूर्णिमा के बीतने के साथ ही फागुन माह शुरू होते ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड की बिदाई की शुरूआत हो गई है। तापमान में वृद्धि के साथ ही मौसम में गर्मी का माहौल बन रहा है। ज्ञातव्य है कि होली इस माह के अंतिम सप्ताह में है। गत वर्ष जिस हिसाब से वर्षा ऋतु में पानी गिरा था उस हिसाब से इस बार ठंड का अहसास राजधानीवासियों को नहीं हुआ। कई वर्षों बाद यह देखने में आया कि इस शीत ऋतु में शीत लहर का वातावरण भी राजधानी में नहीं बना। अलबत्ता आसपास के जिलों में पारा गिरकर अ8-9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों के लिए इस वर्ष धरती जमकर तपने वाली है। वहीं एक अंतरराष्ट्रीय मौसम एजेंसी के अनुसार 2021 में ग्लोबल वार्मिंग बढऩे के कारण जहां बर्फीले क्षेत्रों में विश्व में बर्फ ग्लेशियर पिघलेंगे वहीं समुद्र में पानी बढऩे के कारण वाष्पीकरण की मात्रा में वृद्धि होने के साथ ही एशियाई देशों सहित भारत के मैदानी इलाकों में जमकर गर्मी पड़ेगी। राजधानी रायपुर में अभी से मौसम का तेवर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आमतौर पर होली के बाद ही मौसम में चैत्र माह में पारे में वृद्धि होती है किंतु इस बार अभी से तापमान 35 डिग्री ऐल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।  

मार्च की शुरूआत से पहले ही प्रदेश का मौसम गर्म हो गया है। तापमान में आई वृद्धि के कारण दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रात में 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान के कारण ठंड का अता-पता नहीं है। तापमान बढऩे के साथ ही नमी घटकर 22 से 23 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पिछले दिन आसमान पर 30 फ़ीसदी बादल छाए रहे इसके बावजूद धूप तेज रही। मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37, माना में 37.4, बिलासपुर में 37.3, दुर्ग में 36.7 और राजनांदगांव में 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में तापमान 33 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। बीती रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 20 डिग्री सेल्सियस था। 


Share

Leave a Reply