CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ ऐसा रहेगा मौसम, जाने क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ ऐसा रहेगा मौसम, जाने क्या कहता है मौसम विभाग
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब पूर्वी हवा आनी शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके चलते रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।

रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। गर्मी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और दोपहर की चुभन बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस साल पूरे फरवरी में ठंड बनी रही और अब गर्मी में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान भी है कि इस साल पिछले वर्षों की तुलना में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। अब मौसम शुष्क रहने के कारण आकाश भी साफ रहेगा और किसी भी प्रकार से मौसम में बदलाव होने के संकेत नहीं हैं।

पिछले महीने 22 फरवरी के बाद से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। इन 11 दिनों में राजधानी रायपुर के न्यूनतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। 22 फरवरी को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले हफ्ते से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि अब प्रदेश में पूर्वी हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसके चलते ही रविवार छह मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं होगा।

 

 



Share

Leave a Reply