CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Weather Update : राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में तीन दिन तक बारिश के आसार, तापमान में भी होगी गिरावट

Weather Update : राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में तीन दिन तक बारिश के आसार, तापमान में भी होगी गिरावट
Share

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में फिर बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्यम वर्षा के साथ तीव्र तूफान की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है.  दक्षिण व पूर्वोत्तर भारत की ओर इसके विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं.  वहीं दूसरी ओर एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पाकिस्तान से लेकर उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक सक्रिय है.  

रायपुर में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर शहर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के वक्त हल्की गर्मी महसूस हो रही है. अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.



Share

Leave a Reply