BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जताई संभावना
Share

 रायपुर. प्रदेशभर में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का आसर देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ रही है. बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल बाद रायपुर में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो पॉकेट में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तामपान डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान कहीं पर भी बारिश की गतिविधि रिकॉर्ड नहीं की गई है.

कौन से इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तामपान 13 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.



Share

Leave a Reply