BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून बाय-बाय, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक!… जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून बाय-बाय, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक!… जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
Share

 CG Weather Update : दस साल का रिकार्ड तोड़कर 28 मई को सुकमा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है. 139 दिन सक्रिय रहने के बाद कांकेर से इसकी रवानगी शुरू हुई है. अगले दो दिन के भीतर इसके रायपुर और सप्ताहभर के अंदर अंबिकापुर छोड़ने की संभावना है.

मानसून की उपस्थिति के दौरान राज्य में 1242 मिमी. बारिश हो चुकी है, जिसमें सर्वाधिक बलरामपुर जिले में 1579 मिमी है. मानसून के प्रदेश से विदाई प्रारंभ होने की सामान्य तारीख 5 अक्टूबर है. इस बार कांकेर से इसकी शुरुआत 6 दिन लेट 13 अक्टूबर को हुई है. माना जा रहा है परिस्थिति अनुकूल होने के कारण सप्ताहभर के भीतर यह पूरा छत्तीसगढ़ छोड़ देगा. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.5 डिग्री सेलसियस और सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड 17.8 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान भैरमगढ़ में सबसे ज्यादा 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बीजापुर में 3 सेमी, गंगालूर में 2 सेमी, सुकमा और छिंदगढ़ में 1 सेमी बारिश हुई है.

कहां हुई कितनी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान भैरमगढ़ में सबसे ज्यादा 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बीजापुर में 3 सेमी, गंगालूर में 2 सेमी, सुकमा और छिंदगढ़ में 1 सेमी बारिश हुई है.

कुछ स्थानों पर आज बसरेंगे बादल

मौसम विभाग ने प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई कांकेर तक हो गई है. दक्षिणी भाग में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की संभावना जताई है. साथ ही बारिश के आसार हैं. इस दौरान तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस लेकर के बीच रह सकता है.

 
 


Share

Leave a Reply