BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कई स्थानों पर आज बारिश के आसार

WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कई स्थानों पर आज बारिश के आसार
Share

 रायपुर। प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय मानसून की गतिविधियां थम गई हैं, लेकिन स्थानीय प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

राजधानी रायपुर समेत कुछ हिस्सों में आज बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



Share

Leave a Reply