BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
Share

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मेघ गर्जन क साथ एक-दो स्थानों में अति हल्की वर्षा हुई. हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की दिशा में है. मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव कम होता जाएगा. लेकिन छत्तीसगढ़ पर इसका असर बने रहने की संभावना जताई गई है. वर्तमान में दो अलग-अलग द्रोणिका रेखाएं सक्रिय हैं, एक पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम विदर्भ तक और दूसरी दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक फैली है.

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. अगले 2 दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. जबकि अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3°C की गिरावट होने की संभावना है. आज भी प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है.

रायपुर के मौसम का हाल

रायपुर में आकाश के आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.



Share

Leave a Reply