मौसम : राजधानी में मौसम हुआ साफ़, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश
रायपुर | राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा फिलहाल राज्य में आगामी एक-दो दिनों में तेज बारिश की संभावना नहीं है।
पढ़ें : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो खाड़ी के निकट बना सिस्टम अब कमजोर होकर समाप्त हो चुका है। यही वजह है कि प्रदेश में हो रही बारिश थम गई है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के लिए बना सिस्टम भी खत्म हो गया है। लिहाजा प्रदेश के अन्य इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में खासकर रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर तथा दुर्ग संभाग के जिलों में हो रही बारिश थम गई है।
राज्य में फिलहाल अच्छी बारिश के लिए जरूरी कोई भी सिस्टम तैयार नहीं है, इससे आने वाले एक-दो दिनों तक बारिश की संभावना भी नहीं है। दूसरी ओर पश्चिम मध्यप्रदेश और कल पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है और इस सिस्टम का झुकाव दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर है। मानसूनी द्रोणिका इस समय जैसलमेर से होकर कम दबाव क्षेत्र के मध्य से होकर गुजर रही है। यह पश्चिम मध्यप्रदेश इसके आसपास के इलाकों के साथ ही पूर्वी राजस्थान, सिधी, चुरुक, पटना, गोलपारा से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में अब 02 सितंबर तक अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि स्थानीय प्रभाव और वातावरण में व्याप्त नमी के असर से राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।




