दुर्गा महाविद्यालय में तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में वेबीनार का आयोजन
रायपुर। 31 मई 2021 तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में एनएसएस दुर्गा महाविद्यालय द्वारा 31 मई को वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अजय श्रीवास्तव काउंसलर संकल्प नशा मुक्ति केंद्र शंकर नगर द्वारा बताया कि तंबाकू की उत्पत्ति अमेरिका से हुई और यह सबसे ज्यादा फेमस फ्रांस में हुई और फ्रांस से होते हुए तंबाकू भारत में आई। तंबाकू मानव जीवन के लिए एक अभिशाप है तंबाकू और उससे बने प्रोडक्ट गुड़ाखू गुटखा बीड़ी सिगरेट और इनके धुए से कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है तंबाकू के बने गुटखा से मुख कैंसर सबसे ज्यादा होता है इससे इसमें सबसे ज्यादा युवा ही शिकार हो रहे हैं सुनीता चंसोरिया ने बताया कि सर्वप्रथम 1987 में डब्ल्यूएचओ द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया तंबाकू धूम्रपान नशा आदि को छोड़ने के लिए मजबूत विल पावर का होना जरूरी है लेकिन नामुमकिन कुछ भी नहीं है आज तंबाकू न सिर्फ किशोरों के दिमाग को प्रभावित कर रहा है बल्कि नई पीढ़ी को अच्छा खासा नुकसान कर रहा है। प्राचार्य डॉ मधु कामरा ने बताया कि नो टोबैको डे पर हम और आप निशय करें कि तंबाकू और तंबाकू से बने प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना खुद करेंगे और ना ही करने देंगे। वेबीनार के पश्चात महाविद्यालय में उप प्राचार्य डॉ बबीता पाठक द्वारा शपथ दिलवाई गई जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक मौजूद थे।




