CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: ऐसा क्या हुआ कि भाजपा पार्षद सहित अपने पति को भी चप्पल से पीटने लगी महिला

छत्तीसगढ़: ऐसा क्या हुआ कि भाजपा पार्षद सहित अपने पति को भी चप्पल से पीटने लगी महिला
Share

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बीजेपी पार्षद को चप्पल से पीटती दिखाई दे रही है। महिला का पति भी वहां मौजूद है, जो अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोक रहा है, लेकिन महिला उस पर भी आग बबूला हो जाती है, और पति को भी चप्पल से पीटने लगती है, हालाँकि उपरोक्त वायरल वीडियो की वीएनएस पुष्टि नहीं करता।

उल्लेखनीय है कि पार्षद ने काम ऐसा किया था कि महिला को मजबूरन उसे चप्पल से उसे पीटना पड़ा। भाजपा पार्षद का नाम सूर्यकांत ताम्रकर बताया जा रहा है, जो महिला के पति का खास दोस्त भी है। आज से करीब दो हफ्ते पहले वह महिला के घर पहुंचा था। इस दौरान उसने महिला को संबंध बनाने का ऑफर देकर कहा कि देवर-भाभी के रिश्ते में ये सब चलता है। इसके बाद महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उसने पार्षद को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इसकी जानकारी महिला के पति को पहले से ही थी। पार्षद को पीटता देख उसने अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश की किया, जिसके बाद महिला और भड़क गई और उसने अपने पति को भी दो-चार चप्पल जड़ दिए।

लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इतना सब कुछ होने के बाद भी पार्षद नहीं सुधरा। उसने एक बार फिर महिला को मोबाइल पर मैसेज भेजकर सेक्स का ऑफर दिया। आनन-फानन में महिला एक अन्य युवती के साथ आरोपी पार्षद के दोस्त की दुकान में पहुंची और पार्षद को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पार्षद और उसके दोस्त भी भड़क गए। दोनों ने महिला और युवती को जमीन पर पटक दिया, उसके बाल खींचे और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इधर दुकान के अंदर महिला और युवती को पीटा जा रहा था और वहीं दूसरी ओर बाहर खड़ी भीड़ मोबाइल का कैमरा ऑन कर चुपचाप खड़ी देखती रही। जैसे-तैसे मामला सिमगा पुलिस के पास पहुंचा, पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में इसकी एफआईआर लिखाई, शिकायत मिलते ही पुलिस ने पार्षद के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Share

Leave a Reply