CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में क्या है छत्तीसगढ़ का स्कोर, देखें यहां

 परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में क्या है छत्तीसगढ़ का स्कोर, देखें यहां
Share

रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 को जारी करने की स्वीकृति दे दी है। सरकार ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव को उत्प्रेरित करने के लिए 70 मानकों के एक सेट के साथ प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स की शुरुआत की है।

पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2019-20 में हाईएस्ट ग्रेड यानी ग्रेड ए प्लस प्लस (A++) पर कब्जा जमाया है। यह जानकारी केंद्र द्वारा रविवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ग्रेडिंग इंडेक्स जारी करने को मंजूरी देने के बाद आई है, जो स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव को मोटिवेट करता है।

वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ की तो परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में प्रदेश 7वीं कैटगरी में है। छत्तीसगढ़ साल 2018-19 के मुकाबले कमजोर रहा है। 7वीं कैटगरी में छत्तीसगढ़ के साथ नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश है। वहीं, परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में पहली कैटेगरी में कोई राज्य नहीं आया है। बात करें पंजाब की तो सार्वधिक अंक शासन और प्रबंधन में अर्जित किए हैं।

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले वर्षों की तुलना में पीजीआई 2019-20 में अपने ग्रेड में सुधार किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब और तमिलनाडु ने कुल पीजीआई स्कोर में 10 प्रतिशत यानी 100 या अधिक अंकों का सुधार किया है।

 


Share

Leave a Reply