थमेंगे ट्रकों के पहिए, ब्लैक-डे मनाएंगे मालिक, जानिए क्या है कारण...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ट्रक मालिक लगातार बढ़ रही डीजल की कीमतों के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। राज्य के ट्रक मालिक 28 जून को जिला मुख्यालयों में ब्लैक डे मनाएंगे। इस दिन कलेक्टर्स, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। देशभर में 4 मई के बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम आम जनता के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। वहीं बढ़ते पेट्रोल डीजल ईंधन की कीमतों से ट्रांसपोर्टर को भी काफी नुकसान हुआ है। जिसके बाद अब एआईएमटीसी ने देशभर में काला दिवस मनाने की तैयारी की है।




