आंदोलन से लौटते वक्त ट्रक से हुई भिड़त , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं थी सवार , पढ़े पूरी खबर ...
बीजापुर : आंदोलन में भाग लेने के बाद घर वापसी कर रहे आंगनबाड़ी सहायिका संघ के कार्यकर्ताओं की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 2 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, वहीं 7 घायल हो गए हैं ।
जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वापिस लेकर जा रही स्कार्पियो की कोंडागांव में एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमे आनगबाड़ी सहायिका,कर्मचारी संघ की जिला अध्यक पार्वती समेत 1 अन्य कार्यकर्ता की मृत्यु हो गयी है।
वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका उपचार कोंडागांव के अस्पताल में चल रहा है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के आंदोलन में शामिल होने रायपुर आए थे।




