CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

डरा-धमकाकर विधवा महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म, चंद घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

 डरा-धमकाकर विधवा महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म, चंद घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
Share

धमतरी। 8 जून को को प्रार्थिया थाना सिटी कोतवाली में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बागतराई निवासी जागेंद्र साहू ने प्यार करता हूं कहकर बहला-फुसलाकर, प्रलोभन दिया, किन्तु प्रार्थिया द्वारा मना करने पर उसे तथा उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही उसका वीडियो बना लिया और उसका फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देते हुए गाली गलौज कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी जागेन्द्र साहू के विरुद्ध धारा 376, 294, 506 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 महिला संबंधी गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू को मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल ने सहायक उप निरीक्षक संतोषी नेताम व आरक्षक विकास द्विवेदी, डुगेश्वर साहू को आरोपी की पतासाजी करने रवाना किया। पुलिस टीम ने आरोपी जागेन्द्र साहू के सकुनत में दबिश देकर पकड़कर पूछताछ किया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी जागेंद्र साहू पिता डामन लाल साहू उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम बागतराई थाना गुरुर जिला बालोद को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस प्रकार थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी जागेन्द्र साहू को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।


Share

Leave a Reply