घरेलू विवाद में पत्नी के साथ मारपीट, पति के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर | घरेलू विवाद में पत्नी की पिटाई करने पर पति के खिलाफ खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय नगर गली-2 खम्हारडीह निवासी ए ललिता राव 41 वर्ष पति ए.कृष्णा राव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का पति शनिवार को घरेलू विवाद के चलते गाली-गलोच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर बस्ते से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




