पति से विवाद होने पर पत्नी ने की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस
कांकेर। जिले के बांदे थानांतर्गत ग्राम पीव्ही 102 की महिला का पति से विवाद हो गया, महिला ने आवेश में आकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीव्ही 102 की विनीता दास उम्र 18 वर्ष का अपने पति अरुण के साथ पौधे लगाने व धूल घर के अंदर आने के मामूली बात पर विवाद हुआ। इससे गुस्से में आकर विनीता दास ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसके कारण विनीता की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।




