पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी पति गिरफ्तार
मगरलोड । जिले के करेली बड़ी पुलिस ने अपनी पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। करेली बड़ी पुलिस चैकी प्रभारी एसआई संतोष साहू ने बताया कि ग्राम भेंडरी निवासी कामदेव साहू उर्फ बलराम पिता सियाराम साहू का विवाह 5 मई 2019 को कुरूद के कचना निवासी दीपा साहू के साथ हुआ था।
विवाह के 4 माह बाद आरोपी पति कामदेव साहू पत्नी को पसंद नहीं हो ,दहेज कम लाई हो, गाली गलौज कर प्रताडिघ्त करता था। वह अपनी पहली पत्नी को छोड़कर गांव की पूर्व प्रेमिका के साथ विवाह करूंगा, बोलकर कामदेव अपनी पत्नी दीपा साहू को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडिघ्त करता था। जिससे परेशान होकर पत्नी दीपा साहू ने 29 जुलाई 2020 को अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। दीपा को जली हुई गंभीर अवस्था में ईलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। बेहतर ईलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज दौरान उसके पति ने 6 दिसंबर 2020 को गांव की प्रेमिका के साथ दूसरी शादी कर ली। जिसकी रिपोर्ट पहली पत्नी दीपा साहू ने 17 अप्रैल को करेली बड़ी चैकी में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति कामदेव साहू ग्राम भेंडरी के लिए खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने आईपीसी की धारा 498(क), 324,494 अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस कार्यवाही में एएसआई मोहनलाल निषाद, हवलदार दिलेश्वर कुजूर, आरक्षक फगेन्द्र साहू, खिलेश्वर रावत, बलराम सिन्हा का सहयोग रहा।




