नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पति के तानों से परेशान थी पत्नी, रात में सोते हुए पति के सिर पर छुरा से जानलेवा हमला

पति के तानों से परेशान थी पत्नी, रात में सोते हुए पति के सिर पर छुरा से जानलेवा हमला
Share

 कवर्धा, जिले के कोतवाली थाना इलाके के गांव सरेखा में एक पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमले कर दिए। शुक्रवार की देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रात में सो रहे पति पर पत्नी ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। अब घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी महीला खुमन बाई की शादी चार साल पहले उसकी बलराम साहू से हुई थी। दोनों की ढाई साल की एक बेटी है। बलराम अपनी पत्नी खुमन बाई के चरित्र पर शक करता था। इसके कारण रोज उसे ताने मारता था, जिससे आरोपी खुमन बाई तंग आ चुकी थी। घटना की रात बलराम की चीख सुनकर घर के बाकी सदस्य जाग गए। कोतवाली थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला ने पति पर हमला करने की बात कबूली है। पूछताछ में उसने बताया कि चरित्र संदेह की बात पर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करते थे।

 

 

 

 

 

 



Share

Leave a Reply