CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सांसद सरोज पांडेय को मोदी कैबिनेट में किया जाएगा शामिल? इन नेताओं का नाम भी चर्चा में

सांसद सरोज पांडेय को मोदी कैबिनेट में किया जाएगा शामिल? इन नेताओं का नाम भी चर्चा में
Share

 छत्तीसगढ़ chhattisgarh में आगामी​ दिनों में विधानसभा vidhansabha election चुनाव होना है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों के भीतर केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। ऐसे सुगबुगाहट इस बात की है कि विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार छत्तीगसढ़ को बड़ी सौगात दे सकती है। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट modi cabinet  में छत्तीसगढ़ के किसी सांसद को जगह मिल सकती है। मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं के कुछ नाम भी सामने आए हैं।

कयासों की बात करें तो रायपुर संसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर के सांसद अरुण साव शामिल को मोदी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। वहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम भी इस सूची में है।

इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से इस दौरे को लेकर कुछ कहा नहीं गया है। बीजेपी के सांसद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश के हालात पर मंत्रणा करेंगे।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में मोदी कैबिनेट में किसे जगह दी जाए इस पर रायशुमारी होगी। प्रदेश के सांसद इस बात पर जोर देंगे कि प्रदेश से भी किसी चेहरे को मोदी कैबिनेट में जगह दी जाए, ताकी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिले। इसी वजह से तमाम नेता दिल्ली पहुंचे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। सत्ता में वापसी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने की रणनीति पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। भाजपा ने पिछले साल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को बदला था। पार्टी गुजरात फार्मूले की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी चुनावी रणनीति पर काम कर रही है।



Share

Leave a Reply