CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर: मदिरा प्रेमियों ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां, शराब दुकान खुलीं तो धक्कामुक्की कर शराब लेने टूट पड़े लोग

रायपुर: मदिरा प्रेमियों ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां, शराब दुकान खुलीं तो धक्कामुक्की कर शराब लेने टूट पड़े लोग
Share

रायपुर। राजधानी में रायपुर आज से देशी शराब की दुकानें भी खोल दी गई है। आज जैसे ही दुकानें सुबह 9 बजे से खुली तो लोगों की भीड़ लग गई। देशी शराब की दुकानों पर शराब खरीदने वालों की लंबी लाइन देखी गई। देखते ही देखते शराब की दुकानों पर भीड़ लग गई। मदिरा प्रेमी सिर्फ 1 दिन के लिए ही नहीं बल्कि दो-चार दिनों के लिए शराब का कोटा पूरा करना चाह रहे थे, जिसके चलते एक एक व्यक्ति ने कई कई बोतले खरीद ली। इस दौरान लोगों ने डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई। क्योंकि जिस कदर शराब दुकान में भीड़ उमड़ पड़ी, लोग घंटों लाइन में खड़ा होकर शराब लेते रहे इससे ऐसा लग रहा था मानो जैसे लोगों को कोरोना वायरस के खतरे का थोड़ा भी डर नहीं है।

पढ़िए पूरी खबर-
बता दें कि लॉकडाउन लगने के साथ ही शराब की दुकानें भी बंद हो गई थी। जिस कारण शराब प्रेमी अपनी तलब बुझाने के लिए इधर उधर से भी शराब का जुगाड़ करने में लगे हुए थे। अब आज से शराब की दुकानें खुल गई तो भीड़ उमड़ पड़ी। जिले भर के लगभग सभी दुकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ देखी गई। शाम 6 बजे तक ही दुकानें खुली रही। साथ ही इस दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान अभी भी बंद है। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग के द्वारा अंग्रेजी शराब उन्हें मिल रही है।


Share

Leave a Reply