BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से भण्डारपुरी धाम में बनेगा ‘मोतीमहल’, ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की मिली स्वीकृति

 कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से भण्डारपुरी धाम में बनेगा ‘मोतीमहल’, ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की मिली स्वीकृति
Share

 भंडारपुरी/आरंग/रायपुर। सतनामी समाज की आस्था का पावन केंद्र और परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कर्मभूमि भण्डारपुरी धाम में गुरुद्वारा (मोतीमहल) निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ऐतिहासिक निर्णय सतनामी समाज के गुरु एवं आरंग विधायक, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब (Cabinet Minister Guru Khuswant Saheb) की पहल, मांग और निरंतर प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में आरंग नगर में आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की थी।

इस ऐतिहासिक घोषणा को मूर्त रूप देने हेतु सतनामी समाज की ओर से प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, तथा कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है।

भाजपा सरकार सदैव अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए संकल्पित है। भण्डारपुरी धाम आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। गुरुद्वारा (मोतीमहल) निर्माण का यह निर्णय न केवल सतनामी समाज, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

यह प्रशासकीय स्वीकृति आने वाले समय में भण्डारपुरी धाम को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे समाज के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

CG : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से भण्डारपुरी धाम में बनेगा मोतीमहल, ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की मिली स्वीकृति



Share

Leave a Reply