CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बिना सूचित किये केन्द्र सरकार ने अचानक उसना चावल एफसीआई में नहीं लेने का जारी किया फरमान- बघेल

बिना सूचित किये केन्द्र सरकार ने अचानक उसना चावल एफसीआई में नहीं लेने का जारी किया फरमान- बघेल
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार द्वारा इस साल उसना का चावल एफसीआई में नहीं खरीदने का लिये गये निर्णय पर कहा कि यह निर्णय अचानक लिया गया है, इस संबंध में राज्य सरकार को सूचित भी नहीं किया गया। चूंकि हर बार की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ में उसना चावल का उत्पादन किसानो द्वारा किया गया है इसलिए कम से कम केन्द्र सरकार को इस साल उसना चावल खरीदना चाहिए। आने वाले साल में किसानों से हम अपील करेंगे वे उसना की जगह अरवा किस्म का चावल का उत्पादन करें।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से उन्होंने यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमले किए। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, उसना चावल और कोयले की बकाया राशि, पेट्रोलियम पदार्थों से सेस को हटाने आदि विषयों को लेकर बात की।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में 500 से ज्यादा राईस मिलें बंद होने की कगार पर हैं। केंद्र सरकार ने अचानक उसना चावल एफसीआई में नहीं लेने का फरमान जारी कर दिया है, जबकि प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान उसना चावल का उत्पादन करते हैं। सरकार ने ही उसना चावल के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया है। लेकिन अचानक केंद्र सरकार ने यह फरमान जारी कर दिया। सरकार को यदि ऐसा करना ही था, तो पहले से राज्य सरकार को सूचित करना चाहिए था, ताकि किसानों से अपील कर उन्हें अरवा किस्म की धान का फसल लेने कहा जाता। उन्होंने केन्द्र से मांग की कि कम से कम इस साल उसना चावल खरीद लें। अगले साल से हम किसानों से अपील करेंगे कि वे अब अरवा किस्म का चावल की पैदावर करें।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए सेस को हटाएं। इससे केवल एक प्रदेश को नहीं, बल्कि पूरे देश के राज्यों में वाहन धारकों और उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश है 2014 का जिसमें उन्होंने 215 कोयला खदानें बंद की गई थी जिसमें पेनाल्टी ली गई थी। पेनाल्टी की राशि भारत सरकार के पास जमा है। चूकि रायल्टी हो या पेनाल्टी राज्य सरकार का ही होता है। इस मामले में जब सैद्धांतिक रूप से कोयला मंत्री से बातचीत हुई थी तो उनका भी कहना है कि आप सही कह रहे है लेकिन यह राशि अभी तक जारी नहीं हुई है। इस मैंने वित्त मंत्री से कहा है कि यह राशि हमारा है और यह राशि छोटी-मोटी नहीं 4 हजार 41 करोड़ की राशि है हमको दे दिया जाए।



Share

Leave a Reply