BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : निजी अस्पताल से दो दिन के नवजात बच्चे को लेकर महिला फरार, जाँच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह घटना

बड़ी खबर : निजी अस्पताल से दो दिन के नवजात बच्चे को लेकर महिला फरार, जाँच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह घटना
Share

रायपुर | निजी एवं सरकारी अस्पतालों से बच्चों की चोरी घटनाओं में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। सुनियोजित ढंग से संतानहीन दंपत्तियों को बच्चा चोरी कर बेचने की घटनाएं  भी प्रकाश में आ रही है। पत्थलगांव के कुनकुरी क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार वहां के स्थित निजी अस्पताल में एक महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। आरोपी महिला के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति व्याप्त है। प्रबंधन महिला की खोज में जुटा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गई है। लोगो का मानना है कि यह बड़ी लापरवाही है। प्रबंधन का काम है ध्यान रखना फिर नवजात की चोरी हो जाना समझ से परे है?

ऐसे दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार अज्ञात महिला ने बड़े ही शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया। बच्चे के जन्म को दो दिन ही हुए थे। पीड़ित मां बच्चे को बिस्तर पर परिजनों की देखरेख में छोड़कर बाथरूम गई हुई थी। इसी बीच आरोपी महिला पहुंची और परिजनों को उसके बाथरूम में गिर जाने की गलत सूचना दे दी। इसके बाद परिजन बच्चे को छोड़कर बाथरूम की ओर दौड़ गए। इसी पल का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला नवजात को लेकर फरार हो गई।

परिजनों ने वापस आकर देखा तो बच्चे को बिस्तर पर ना देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अस्पताल के डॉक्टर्स को दी। इसकी जानकारी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अस्पताल पहुंच जांच में जुट गई है। वहीं अस्पताल के आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर पूछताछ की जा रही है।

 
 


Share

Leave a Reply