अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 22 पाऊच महुआ देशी शराब जब्त
रायपुर। शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने रेड की कार्रवाही कर एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास 22 पाऊच अवैध महुआ देशी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार गोबरानवापारा पुलिस ने 27 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर शाम 07 बजे महानदी घटोरियापारा नवापारा में एक महिला को हिरासत में लेकर उसके पास से एक प्लास्टिक डिब्बे में रखे 22 पाऊच देशी अवैध महुआ शराब अनुमानित कीमत 2200 रुपये को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए महिला का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम प्रिया देवार 21 वर्ष पति पिन्टु देवार निवासी देवारपारा इंदिरा मार्केट नवापारा बताया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ अवैध शराब बेचने के जुर्म में धारा 34 ए के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।




