धमतरी । नगरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कल्लेमेटा की लता कमार पति धनसिंग कमार 30 वर्ष की आग से जलने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला लता एक जनवरी को अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बरामदे में जलती अंगेठी के सामने सोई थी। करवट बदलते समय उनकी साड़ी में आग लग गई जिससे लता गंभीर रूप से झुलस गई थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।