घासीदास जयंती पर झंडा चढ़ाने के विवाद में महिला को ब्लेड से मारकर किया घायल, मामला दर्ज
रायपुर। गुरु घासीदास जयंती के दौरान झंडा चढ़ाने के विवाद पर ब्लेड से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चरौंदा आरंग निवासी डिकेश्वरी टंडन 32 वर्ष पति स्व.राजेन्द्र टण्डन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुरुघासी दास जयंती के दिन शाम 7.30 बजेे पिंटू सोनवानी ने झंडा चढ़ाने की बात पर विवाद कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर ब्लेट से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




