CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पारिवारिक विवाद के बाद नहर में कूदी महिला, सिपाही और गार्ड ने बचाई जान

 पारिवारिक विवाद के बाद नहर में कूदी महिला, सिपाही और गार्ड ने बचाई जान
Share

कोरबा। पारिवारिक विवाद के बाद देर रात ढाई बजे एक महिला आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद गई। पानी के तेज बहाव में बहते हुए उसने बचाव के लिए आवाज लगाई। जिसे सुनकर कनकी बैरियर में तैनात सिपाही और गार्ड ने पानी में कूदकर उसे बचाया। उरगा थाना क्षेत्र के तरदा चौक निवासी 30 वर्षीय अहिल्या चौहान का गुरुवार की रात पति विजय चौहान से पारिवारिक विवाद हो गया।

रात करीब ढाई बजे वह घर से आत्महत्या के इरादे से निकलकर समीप बहने वाले हसदेव दायीं तट नहर में कूद गई। लेकिन पानी के तेज बहाव के बीच वह बहने लगी। साथ ही परिवार के लिए जीने की चाह में वह बहते हुए बचाव-बचाव चिल्लाने लगी। इस दौरान कनकी स्थित बैरियर में सिपाही अभिजीत पांडे व गार्ड राकेश साहू तैनात थे। जिन्होंने आवाज सुनने के बाद नहर में छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित बचाते हुए बाहर निकाला। उसका नाम-पता और नहर में कूदने का कारण पूछा गया। पारिवारिक विवाद की वजह से ऐसा करने का पता चलने के बाद उसे समझाइश दी गई। साथ ही पति समेत परिजन को सूचना देकर बैरियर में बुलाया गया। उन्हें भी समझाइश देते हुए महिला को परिजन के सुपुर्द किया गया। सिपाही व गार्ड के अदम्य साहस से महिला की जान बचने पर एसपी भोजराम पटेल ने उनकी सराहना की है।


Share

Leave a Reply