CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक जारी: जिले में हाथी के हमले से एक और महिला की मौत

छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक जारी: जिले में हाथी के हमले से एक और महिला की मौत
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के साहीडांड क्षेत्र के अंतर्गत कुहापानी गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में प्रतिमा तिग्गा (42) की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा तिग्गा बुधवार शाम रेंगले गांव से बांसधार गांव जा रही थी। प्रतिमा के साथ उसकी सात वर्षीय बेटी भी थी। जब दोनों डेगाडेगी नदी को पार करने के बाद कुहापानी गांव के करीब पहुंचे तब एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हाथी ने प्रतिमा को कुचल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। उसकी बच्ची वहां से भागकर गांव चली गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बरामद कर लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथियों का समूह विचरण कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल के भीतर जाने से मना किया गया है।



Share

Leave a Reply