CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CGPSC घोटाले में महिला अधिकारी आरती वासनिक गिरफ्तार; CBI को मिले अहम सबूत

CGPSC घोटाले में महिला अधिकारी आरती वासनिक गिरफ्तार; CBI को मिले अहम सबूत
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में भर्ती घोटाले के मामले में CBI ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ही राजनांदगांव स्थित उनके घर पर छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई के बाद सीबीआई ने आरती वासनिक के खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर उन्हें अपनी हिरासत में लिया। अब आरती वासनिक से इस मामले में कड़ी पूछताछ की जाएगी।

CBI को मिले अहम सबूत

सीबीआई को आरती वासनिक के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह CGPSC घोटाले में शामिल हो सकती हैं। इससे पहले, सीबीआई ने CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को भी गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये दोनों जेल में हैं। आरती वासनिक की गिरफ्तारी के बाद जांच में एक और कड़ी जुड़ गई है।

क्या है CGPSC घोटाला?

CGPSC भर्ती घोटाले में 2019 से 2022 के बीच हुई भर्तियों को लेकर अनियमितताओं के आरोप हैं। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) और अर्जुंदा पुलिस ने इस मामले में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के तहत केस दर्ज किया है।

2019-2022 के विवादित भर्ती परीक्षाएं:

  • 2020 की परीक्षा: 175 पदों पर भर्ती
  • 2021 की परीक्षा: 171 पदों पर भर्ती

इन भर्तियों में चयन प्रक्रिया को लेकर आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष टामन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों और प्रभावशाली कांग्रेसी नेताओं व अधिकारियों के बच्चों को अनुचित लाभ पहुंचाया। आरती वासनिक, जो उस समय परीक्षा नियंत्रक थीं, उन पर चयन प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप है।



Share

Leave a Reply