गोबर बेचकर महिला ने खोला किराना दुकान, जानिए सफलता की कहानी
बीजापुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा व बाड़ी के तहत गोधन न्याय योजनांतर्गत जनपद पंचायत भोपालपटनम के ग्राम अर्जुनल्ली की आलोचना यालम जो बिहान योजना के इंद्रा स्व सहायता समूह से जुड़ी है, उसने ग्राम अर्जुनल्ली गौठान में लगभग 6 माह में 37223 किलोग्राम गोबर का विक्रय किया, जिसके एवज में शासन की ओर से निर्धारित 2 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से कुल 74 हजार 446 रुपए प्राप्त हुआ।
उक्त प्राप्त धनराशि के कुछ रुपयों से आलोचना ने अपनी दैनिक जरुरतों को पूरा किया व लगभग 40 हजार रुपए से अपना स्वयं का एक निजी किराना दुकान खोला। आलोचना कहती हैं कि समूह से जुड़ने के पूर्व वह एक शिक्षित बेरोजगार थी, बिहान योजना से जुड़े हुए लगभग 2 वर्ष हो गये। बिहान योजना से जुड़कर गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर विक्रय किया और प्राप्त राशि से स्वयं स्वरोजगार के रुप मे किराना दुकान खोल अपने पैरों पर खड़े हो पाई हूॅ। किसी दूसरे पर आश्रित नही हॅू। आलोचना बताती है कि किराना दुकान से वतर्मान में प्रतिदिन लगभग 250-300 रुपए प्रतिदिन और इस प्रकार प्रतिमाह 7500-9000 रुपए की आमदनी हो जाती है। बिहान योजना से जुड़कर आजीविका गतिविधि से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर पायी हॅू।




