CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share

कोरबा। गत 5 जुलाई 21 को एक पीडि़त महिला द्वारा चौकी सीएसईबी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया था कि वर्ष 2019 में पीडि़ता की जान पहचान फेसबुक पर आरोपी रजनीश कुमार पटेल के साथ हुई थी। उसके बाद माह जून 2019 में आरोपी रजनीश कुमार पटेल द्वारा पीडि़ता को शादी करने का पूर्ण आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाया गया। तदुपरांत आरोपी द्वारा पीडि़ता को शादी करने का झांसा देते हुए टालमटोल करते आ रहा था तथा पीडि़ता द्वारा शादी करने हेतु कहे जाने पर अब साफ  तौर पर इंकार कर रहा था।

पीडि़ता की रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी थाना कोतवाली जिला कोरबा में आरोपी रजनीश पटेल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 592-21धारा 376-2,417 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था तथा अपराध की कायमी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया था। मामले की गंभीर प्रकृति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपी के जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विवेक शर्मा एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को निर्देशित हुआ था। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह द्वारा अपने हमराह स्टाफ की मदद से आरोपी रजनीश कुमार पटेल पिता मैकूलाल पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम पंप हाउस जिला कोरबा को अपराध कायमी के महज 3 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही उपरांत मामले के आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त प्रकरण में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक देव नारायण कुर्रे, महिला आरक्षक अमरोतिन कुर्रे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है।


Share

Leave a Reply