हरियर छत्तीसगढ़ के तहत अदिति स्वसहायता समूह की महिलाओं ने रोपें पौधे
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल की पहल पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रही महत्वाकांक्षी योजना "हरियर छत्तीसगढ़" के तहत हीरापुर स्थित अदिति स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा, रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय और रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया, इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र छाबड़ा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार लगातार काम कर रही है और जंगलों के संरक्षण के साथ ही वन्य जीवों के भोजन की हो रही कमी के चलते शहरों और गांवों की ओर जाने को रोकने फलदार वृक्षों का रोपण करवा रही है जो निश्चित तौर पर पर्यावरण संरक्षण करने के साथ मानव-पशु द्वंद को कम करने में सहायक होगा।

इस दौरान अदिति महिला स्व सहायता समूह की संचालिका पूजा देवांगन ने सरकार की हरियर छत्तीसगढ़ पहल की तारीफ करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम बताया था बताया कि स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा इन पौधों की देखभाल लगातार की जाएगी और इन्हें पल्लवित करते हुए पौधे से पेड़ बनाया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमिटी रायपुर लोकसभा कंट्रोल रूम समन्वयक सोमेन चटर्जी, सरगुजा लोकसभा कंट्रोल रूम समन्वयक सतीश चौरसिया,हीरापुर वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष नंदन झा समेत अदिति स्वसहायता समूह की पार्वती यादव, पूजा सिंह, रानी यादव, पिंकी शाह, पुष्पा भारती, अनीता वैरागड़े, सपना राठौर, सुप्रिया श्रीवास्तव परवीनआदि महिलाएं उपस्थित थीं।




