BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गोधन न्याय योजनांतर्गत आर्थिक तरक्की के लिए वर्मी कम्पोस्ट बनाने में जुटी समूह की महिलाएं

गोधन न्याय योजनांतर्गत आर्थिक तरक्की के लिए वर्मी कम्पोस्ट बनाने में जुटी समूह की महिलाएं
Share

नारायणपुरकोविड-19 के कारण देश-दुनिया का जन-जीवन प्रभावित हुआ लेकिन अगर कोई एक बात प्रभावित नहीं हुई, तो वो थी मुख्यमंत्री बघेल की पशुपालक ग्रामीणों एवं किसानों के प्रति संवेदनशील मानसिकता और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में उनकी जिद। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोधन के संरक्षण, सवंर्धन और वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन को बढावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देष्य से गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है।

READ : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: मिल गई लापता 9 साल की प्रियंका, फरार आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस 

नारायणपुर जिले के स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपने आर्थिक संबलीकरण के लिए बुलंद हौसलों के साथ वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के काम में जुटी हुई है। महिलाएं अपने तथा अपने परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने तथा जैविक उपज को बढ़ावा देने के लिए लगन के साथ लगी हुई है। इन महिलाओं को समूहों में जोड़कर विविध गतिविधियों से जोड़ा गया है तथा वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने प्रशिक्षण भी दिया गया है। नारायणपुर विकासखंड के ग्राम भाटपाल के माँ दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट बनाने के कार्य से जोड़ा गया है। बिहान के तहत गठित समूह की महिलाएं उत्साह के साथ गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का कार्य कर रही हैं।

READ : बहन ने की आत्महत्या: भाई-भाभी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर किया शारीरिक व मानसिक रुप से पताडि़त

    समूह की महिलाओं का कहना है कि वे अपने गाँव और परिवार के लिए कुछ करना चाहती हैं। गौठान में भी कुषल मजदूरों की आवश्यकता थी और महिलाओं को भी आर्थिक मोर्चे पर कुछ कर गुजरने की जरूरत है, इसलिए शासन ने पहल करते हुए समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के कार्य से जोड़ा है। माँ दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह, भाटपाल की महिलाओं ने बताया कि समूह द्वारा अब तक कुल 47 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर विक्रय करने से 37 हजार रूपये प्राप्त हुए हैं। समूह की महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांव के आर्थिक विकास के लिए गौठान का निर्माण किया है तथा गोधन न्याय योजना लागू की है ताकि गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट बना सके।

READ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनते ही हमारे गांव में गौठान स्थापित की गई थी। लेकिन गोबर कम मात्रा में मिलने या नहीं मिलने से वर्मी कम्पोस्ट बनाने का काम निरंतर नहीं हो पा रहा था। गोधन न्याय योजना के लागू हो जाने से अब वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए गोबर की कमी नही हो रही है, पर्याप्त मात्रा में गोबर मिल रहा है। गोधन न्याय योजनांतर्गत भाटपाल गौठान में 6 क्विंटल गोबर की खरीदी की गयी है। इस गोबर को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनने हेतु टांका में डाला गया है। निर्धारित समय के बाद उसे निकाल कर कृषि आधारित कार्यालयों, किसानों आदि को 8 रूपये प्रति किलो की दर से बेचा जायेगा।

READ : अब शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा एचआरडी मंत्रालय- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी
 महिला समूह को गौठान में काम करने का लंबे समय से अनुभव है, समूह की महिलाओ का कहना है कि वे पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रही हैं। गोधन न्याय योजना से जो उम्मीद है और शासन की जो मंशा है, उसके अनुसार निश्चित रूप से आने वाले समय में महिलाओं को आर्थिक रूप से बड़े लाभ मिलेंगे, वे अपने परिवार की तरक्की में सहायक बनेंगी।




Share

Leave a Reply