CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राज्य गठन के बाद पहली बार राजभवन में मनाया गया महिला दिवस, इनका हुआ सम्मान

राज्य गठन के बाद पहली बार राजभवन में मनाया गया महिला दिवस, इनका हुआ सम्मान
Share

रायपुर। राज्य गठन के 21 साल बाद आज पहली बार राजभवन में महिला दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में छग राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने विशेष निमंत्रण देकर बुलाया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की सशक्त महिलाओं को बुलाया गया था, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य किए हैं।
इन महिलाओं का हुआ सम्मान
सम्मानित होने वाली महिलाओं में महिला बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया, पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई, समाज सेवी पद्मश्री शमशाद बेगम, महिला उत्थान पद्मश्री फुलबासन बाई यादव, चिन्हारी लोकमंच पद्मश्री ममता चंद्राकर, पंडवानी गायिका ऋतु वर्मा, कत्थक नृत्य मांडवी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका कौशल, कुलपति अरूणा पल्टा, छग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, रायपुर की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, छग बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे, हॉकी पद्मश्री सबा अंजुम, ओलम्पियन (हॉकी) रेणुका यादव, बेटमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर नीता डूमरे, स्वयं सहायता समूह, सेरीखेड़ी उजाला ग्राम संगठन, कैंसर सर्जन डॉ. मौ रॉय, कोरबा कलेक्टर किरण कौशल, सफल व्यवसायी पूनम गुप्ता, चेयरपर्सन सत्यबाला अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज श्रुति यादव, केपीएस स्कूल की प्राचार्य प्रियंका त्रिपाठी, समाज सेविका भावना बोहरा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मगदली तिर्की, विधिक विशेषश्रता से जनसेवा अंकिता पांडेय, समाज सेविका पल्लवी मनुदेव, प्रकृति सेविका डॉ. पलक जायसवाल, सबला बन सुरक्षा सरिता पुरेम, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना शर्मा, समाज सेविका शारदा सोनी, समाज सेविका डॉ. अनुराधा विश्वास, ललिता राठिया, युवा सरपंच भारती जांगड़े, फोटोग्राफर अनम खान, समाज सेविका बबिता किशोर बघेल, छग की प्रथम जेसीबी हैवी व्हीकल चालिका दमयंती सोनी, नर्स आंचल मतलाम, हंसवाहिनी महिला मंडल तरूणी सारथी, चिकित्सा सेवा प्रेरणा पाठक, समाज सेविका पार्वती मंडावी, समाज सेविका राधा नाग, सरपंच मंगतीन नेताम, डायरेक्टर फार्मेसी इंस्टिट्यूट प्रो. स्वर्णलता सराफ, एमजीएमआई हॉस्पिटल निदेशक प्रो. दीपशिखा अग्रवाल, समाज सेविका काजल सचदेव, स्टाफ नर्स इनीड स्मृति, ताइक्वांडो खिलाड़ी सुरेशा चौबे, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सत्यभाषा आडिल, चैंबर ऑफ कॉमर्सकी महिला विंग की अध्यक्ष मिनाक्षी टूटेजा, महिला उद्यमी जेनिफर दास, अधिवक्ता एवं समाज सेविका मोनीता साहू, अधिवक्ता एवं समाज सेविका स्मिता पांडेय, व्यवसायी नीना अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रूना शर्मा, समाज सेविका शुभा मिश्रा, आईएनएच चैनल की पत्रकार सोनल भारद्वाज, पत्रकारिता रत्ना शर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर पद्मनी भोई साहू, शिक्षिका उर्मिला देवी, व्यवसाय मंजूलता बढ़रिया, प्रभारी कुलपति डॉ. दीपिका ढांढ, समाज सेविका शताब्दी पांडेय, राष्ट्रीय सेवा योजना नीता बाजपेयी, सुप्रिया पांडेय, प्रिया पांडेय का सम्मान हुआ.

कार्यक्रम की शुरआत में पहले राज्यपाल के साथ सभी महिलाओं ने वृक्षारोपण किया और उसके बाद गुब्बारों का गुच्छा हवा में उड़ाया। तत्पश्चात राजभवन में राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान डॉ. नायक ने राज्यपाल उइके को सुझाव देते हुए कहा कि जितनी महिलाएं आज इस कार्यक्रम में उपस्थित हुई है, उन सभी का एक ग्रुप बनाया जाए। ताकि प्रदेश की महिलाओं की मदद करने में इस ग्रुप का उपयोग किया जा सके। डॉ. नायक के इस इस सुझाव को राज्यपाल ने गंभीरता से लिया, और इस सुझाव की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि राज भवन में एक महिला सेल का गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल उइके ने महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक तथा उपस्थित महिलाओं का शाल और मोमेंटो देकर सम्मान किया।
 



Share

Leave a Reply