BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ में एडीबी से 1184 किलोमीटर लम्बाई की 30 सड़कों के लिए 4000 करोड़ रूपए की कार्य योजना तैयार

छत्तीसगढ़ में एडीबी से 1184 किलोमीटर लम्बाई की 30 सड़कों के लिए 4000 करोड़ रूपए की कार्य योजना तैयार
Share

रायपुरलोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सड़कों का बेहतर नेटवर्क तैयार करने के लिए विभिन्न योजनों के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एशियन विकास बैंक (ए.डी.बी.) की सहायता से वर्ष 2020 से 2024 परियोजना अवधि के लिए 1184 किलोमीटर लम्बाई की 30 सड़कों के लिए लगभग 4000 करोड़ रूपए ऋण लेने की कार्य योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस कार्य योजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

 एडीबी परियोजना अंतर्गत लोन-चार के प्रस्तावित मार्गों के नाम इस प्रकार है- कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ़ केल्हारी जनकपुर माड़ीसरई मार्ग 26.60 किलोमीटर, कोटाडाल रामगढ़ 17 किलोमीटर और बिहारपुर बटरा सोनहत मार्ग 31 किलोमीटर, सूरजपुर जिले में कुदरगढ़ धुर इदरपुर मार्ग 12 किलोमीटर, जशपुर-रायगढ़ जिले में अंबिकापुर रामगढ़ मार्ग 34 किलोमीटर, कबीरधाम जिले में मरका से दामापुर धोरभाठा कुण्डा मार्ग 30 किलोमीटर, रायगढ़ जिले में रायगढ़ पूंजीपतरा घरघोडा धरमजयगढ़ मार्ग 76 किलोमीटर और चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर कापू मैनपाट मार्ग 28 किलोमीटर, जांजगीर-रायगढ़ जिले में चन्द्रपुर से डभरा खरसिया मार्ग 46 किलोमीटर, कोरबा-कोरिया जिले में बैकुण्ठपुर से चोटिया मार्ग 83 किलोमीटर, सरगुजा जिले में रघुनाथपुर लुण्ड्रा धौरपुर बरियो मार्ग 41 किलोमीटर, जशपुर जिले में लुडेग बागबहार फरसाबहार तपकरा लवाकेरा मार्ग 56.80 किलोमीटर, सरगुजा-जशपुर जिले में बतौली बगीचा चरईडांड मार्ग 84 किलोमीटर, जशपुर-बलरामपुर जिले में जशपुर मनोरा कुसमी बलरामपुर मार्ग 146.40 किलोमीटर, महासमुंद-बलौदाबाजार जिले में सिरपुर बलदाकंछार कसडोल मार्ग 35 किलोमीटर और दुर्ग जिले में जेवरा कचांदूर खेदमारा मोहंदी चेतुवा मुरमंुदा गोढ़ी हरदाबस्ती खुरमुड़ी मार्ग 60 किलोमीटर एवं दुर्ग के एसीसी चौक से नंदिनी अहिवारा मार्ग फोर लेन निमार्ण 21.85 किलोमीटर शामिल है।

 इसी तरह बलौदाबाजार-रायपुर जिले में भाटापारा सुहेला हिरमी मोहरा खरोरा मार्ग 46 किलोमीटर, बेमेतरा जिले में बेरला कुसमी खुड़मुड़ी सीलतरा मार्ग 26 किलोमीटर, नांदघाट से भदरली होकर चन्दनु पड़कीडीह अंधियारखोर मार्ग 28.20 किलोमीटर और देवकर साजा खम्हरिया मार्ग 37 किलोमीटर, कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ़ केल्हारी जनकपुर मार्ग 100 किलोमीटर, कांकेर जिले में कांकेर से नरहरपुर मार्ग 28 किलोमीटर, दुर्ग-बेमेतरा जिले में राहटादाह दारगांव मोहरेंगा मार्ग 17.60 किलोमीटर, महासमुंद जिले में महासमुंद खट्टी लभरा मार्ग 16 किलोमीटर, धमतरी जिले में कोलियारी खरेंगा दोनर जोरातराई मार्ग 35.10 किलोमीटर, राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ टप्पा मार्ग 16 किलोमीटर, जांजगीर-चांपा जिले में नैला बलौदा महुदा मार्ग 22.40 किलोमीटर, मुंगेली जिले में लालपुर गीधा से पथरिया मार्ग 31.20 किलोमीटर और बलरामपुर जिले में प्रतापुर मुरका गोपालपुर राजपुर मार्ग 29 किलोमीटर शामिल है।



Share

Leave a Reply