नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

150 किमी पैदल चलकर आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से कोंटा पहुंचे मजदूर, पढ़ें पूरी खबर

150 किमी पैदल चलकर आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से कोंटा पहुंचे मजदूर, पढ़ें पूरी खबर
Share

सुकमा | जिले में लॉकडाउन होने से मजदूरों को आने-जाने के लिए गाड़ी नहीं मिल रहा है, जिसके चलते आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 150 किमी पैदल चलकर गुरुवार शाम करीब तीन दर्जन मजदूर अपने परिवार के साथ कोंटा पहुंचे, इन सभी मजदूरों को पहले स्थानीय प्रशासन के नुमांईदे ने सीमा पर ही रोक लिया, डॉक्टरों की टीम ने पहले सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सभी को कैंप में बिठाकर खाना खिलाया इसके बाद गाड़ी का इंतजाम कर सभी को उनके घर पहुंचाया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू के बाद देशभर में लॉकडाउन किया गया है। सभी को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई, लेकिन मजदूरों के लिए यह फैसला मुसीबत का सबब बन गया है। लॉकडाउन होने से मजदूरों को आने-जाने के लिए गाड़ी नहीं मिल रहा है, लिहाजा मजदूर पैदल सफर करने मजबूर हो रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से जिले की सीमा सील कर दी गई है, वाहनों की आवाजाही बंद है, ऐसे में 150 किमी पैदल चलकर करीब 03 दर्जन मजदूर कोंटा पहुंचे। सभी का स्वस्थ्य परीक्षण कर घर वापस भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर ऐसी खबर आ रही है कि अभी भी बड़ी संख्या में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जिले के मजदूर बडंी संख्या में फंसे हुए है।
 


Share

Leave a Reply