विश्व धरोहर अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल सिरपुर जिला महासमुंद का राष्ट्रीय एकता शिविरार्थी द्वारा किया गया शैक्षणिक भ्रमण...
रायपुर : सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर 21 मई से 27 मई तक श्री रामचंद्र मिशन योगाश्रम अमलेश्वर रायपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय ,भोपाल द्वारा प्रायोजित एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की संगठन व्यवस्था में आयोजित है। रासेयो राष्ट्रीय एकता शिविर के पांचवें दिवस दिनांक 25 मई 2022 को विश्व धरोहर अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल सिरपुर जिला महासमुंद का राष्ट्रीय एकता शिविरार्थी द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
यह शैक्षणिक भ्रमण श्री ए. एस. कबीर क्षेत्रीय निदेशक रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल, सुश्री नीता बाजपेयी कार्यक्रम समन्वयक रासेयो पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ एवं डॉ. मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक जिला महासमुंद के नेतृत्व में किया गया। सिरपुर के पर्यटक सलाहकार श्री सत्यप्रकाश द्वारा सभी को सिरपुर क्यों प्रसिद्ध है उसके बारे में अवगत कराया। सिरपुर प्राचीन काल में श्रीपुर के नाम से विख्यात रहा है तथा सोमवंशी शासकों के काल में इसे दक्षिण कौसल की राजधानी होने का गौरव हासिल है।अतीत के पन्नों में सिरपुर की गाथा :- सिरपुर का प्राचीन नाम श्रीपुर है, भारत का सबसे पहले ईंटों से बना मंदिर हैं।
इस प्रकार से ऐतिहासिक धरोहर को देखकर सभी स्वयंसेवकों एवं बाहर 12 राज्यों से आए सभी 210 स्वयंसेवकों, 20 कार्यक्रम अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लक्ष्मण मंदिर , बौद्ध विहार, सुरंग टीला इत्यादि जगहों का भ्रमण किया गया अंत में श्री ए. एस. कबीर एवं सुश्री नीता बाजपेयी का डॉ. मालती तिवारी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित कियाl भ्रमण पश्चात संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति सभी राज्यों के स्वयंसेवकों द्वारा अपने लोक गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुती सुवानृत्य, लोकगायन, नारी शक्ति प्रदर्शन,गौरीचा, कोलट्टम, घूमर, पणिहारी, पंगारिया, जदूर, छेरिया, कजरी पर प्रस्तुति दिया गया।




