BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नागपंचमी 25 को, इस बार अखाड़ों में नहीं होगा कुश्ती का आयोजन

 नागपंचमी 25 को, इस बार अखाड़ों में नहीं होगा कुश्ती का आयोजन
Share

रायपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नागपंचमी का आयोजन किया जा रहा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प का योग होता है उनके द्वारा नाग देवता की विधिवत पूजा करने से न केवल नागदेवता का आशीर्वाद मिलता है अपितु भगवान भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं। नागपंचमी के दिन श्रद्धालुओं द्वारा शनिवार 25 जुलाई को सुबह से शाम तक नाग देवता को दूध पिलाया जाएगा एवं उनकी विधिवत पूजा की जाएगी।
 
 
ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार भारत में नाग पंचमी के दिन विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों द्वारा मल्ल युद्ध/कुश्ती का आयोजन भी किये जाने की प्राचीन परंपरा रही है। इस वर्ष कोरोना वायरस कोविड 19 की महामारी के कारण शहर के पुरानी बस्ती, रावणभाठा, गुढिय़ारी, रामसागर पारा एवं अन्य स्थानों पर क्रीडा समितियों द्वारा आयोजित नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती का आयोजन इस वर्ष रद्द कर दिया गया है। सरस्वती क्रीड़ा समिति जैतुसाव मठ के पास स्थित अखाड़े के वरिष्ठ सदस्य रमेश यदु ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के कारण वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा अखाड़े में कुश्ती का आयोजन इस वर्ष रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कुश्ती प्रेमी दर्शकों से आयोजन नहीं होने पर दुख प्रकट करते हुए अपने ही घरों में रहकर अनावश्यक लाकडाउन के दौरान सड़कों पर नहीं घूमने फिरने की अपील की है। 
 


Share

Leave a Reply