यास चक्रवाती तूफान: रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली और 11 ट्रेनों को किया गया रद्द
रायपुर। यास चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली और 11 ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग दिनों में रद्द करने का फैसला रेलवे प्रशासन ने लिया है।
रेल मंडल के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन 11 गाडिय़ों को रद्द किया गया है उनमे क्रमश: हावड़ा अहमदाबाद 25 व 26 मई को, अहमदाबाद- हावड़ा 25 & 29 मई, हावड़ा-मुम्बई 25 & 26 मई को, मुम्बई -हावड़ा 24 & 28 मई को, हावड़ा-पुणे 25 & 26 मई को, पुणे - हावड़ा 24 & 25 मई को, हावड़ा- ओखा- 25 मई को, ओखा- हावड़ा 30 मई को, हावड़ा-मुम्बई (गाड़ी न 02260) 26 मई को, मुम्बई -हावड़ा (गाड़ी न 02259) 25 मई को एवं एलटीटी कामाख्या 25 मई को रद्द किया गया है।
इससे पूर्व रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे यास चक्रवात की चेतावनी के कारण रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 02038 अजमेर- पुरी 25 मई को अजमेर से रद्द एवं गाड़ी संख्या 02094 जोधपुर-पुरी 29 मई को जोधपुर से रद्द किया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02037 पुरी अजमेर 24 मई 2021 को पुरी से, गाड़ी संख्या 02145 एलटीटी -पुरी, 23 मई 2021 को एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) से, गाड़ी संख्या 02844 अहमदाबाद -पुरी 23 एवं 24 मई 2021 को अहमदाबाद से, गाड़ी संख्या 02146 पुरी- एलटीटी 25 मई 2021 को पूरी, गाड़ी संख्या 02828 सूरत-पुरी 25 मई 2021 को पूरी से, गाड़ी संख्या 02843 पुरी अहमदाबाद 25 एवं 27 मई 2021 को पूरी से, गाड़ी संख्या 02038 अजमेर पुरी 25 मई 2021 को अजमेर से, गाड़ी संख्या 02093 पुरी जोधपुर 26 मई 2021 को पूरी से एवं गाड़ी संख्या 08405 पुरी अहमदाबाद 26 मई 2021 को पूरी से रद्द किया गया है।




