BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Crime- 10 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या: इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों में डर का माहौल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…

Crime- 10 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या: इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों में डर का माहौल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…
Share

 जगदलपुर। जगदलपुर जिले के दरभा इलाके के ककालगुर गांव में एक दस साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है हालांकि पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्या की गुत्थी काफी हद तक सुलझा भी ली है।

अभी पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बच्चे की हत्या नाबालिगों द्वारा ही की गई है लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक अधिकृत जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रह है कि हत्या की कुछ कड़ियां जुड़नी बाकी है जिसे तेजी से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार दरभा ब्लाक के ककालगुर निवासी बोटी का पुत्र 10 साल के सुखलाल मंगलवार की सुबह अपने घर से खेलने के नाम पर निकला था। इसके बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्चे के गुम होने की खबर पूरे गांव में फैल गई और उसे कई लोग ढूंढने निकल पड़े इस बीच सुखलाल की लाश उसके घर से करीब एक किमी दूर जंगल में मिली।

बच्चे की लाश मिलने की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और बच्चे के शव का पीएम करवाया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई थी ऐसे में पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की तो मामले में कई क्लू मिल गये है।



Share

Leave a Reply