BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और सुरगुजा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जैसे जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) और स्थानीय प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास या खेतों में जाने से बचें।

अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा वितरण व तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है, तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी नियमित रूप से लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।



Share

Leave a Reply