बच्चे को स्कूटी से मामूली चोट लगने पर युवक ने फोड़ा महिला का सिर, मामला दर्ज
रायपुर। सखी सेंटर में काम करने वाली महिला के साथ गाली-गलोच व डंडे से मारकर सिर फोडऩे की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम विहार कालोनी शिवम एजुकेशनल एकेडमी रहवासी पुष्पा माछिरके 38 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया सखी सेंटर रायपुर में काम करती है |
7 अगस्त को शाम 6.30 बजे पति के साथ सखी सेंटर से आते समय चंगोराभाठा मटकोडवापारा में कुछ बच्चे खेल रहे थे हार्न बजाने के दौरान एक बच्चे को स्कूटी के मिरर से मामूली चोट लगा। इसको लेकर बच्चे के पिता बंशी धु्रव का दामाद ने प्रार्थिया के घर आकर गाली-गलोच करने लगा व बाहर खड़े बेटे को गिरा दिया।
गाली देने से मना करने पर महिला के सिर पर डंडे से वार कर फोड़ दिया इस वजह से खून निकलने लगा। पति द्वारा बीच -बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलोच किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरपों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




