राजधानी रायपुर के एक क्वारंटाइन सेंटर से भागकर युवक ने किया धारा 144 का उल्लंघन, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर | कोरोना वायरस महामारी के कारण संक्रमण से बचने के लिए प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहर से आने वाले लोगों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्वारंटाईन सेंटर का निर्माण किया गया है। सेंजबहार थाने से मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार वर्मा आयु 31 वर्ष पिता अशोक कुमार वर्मा ने विनय वर्मा आयु 23 वर्ष पिता राकेश वर्मा निवासी धनेली मुजगंहन के खिलाफ आगरा उत्तरप्रदेश से आकर क्वारंटाईन सेंटर में भर्ती होने के बाद बिना सूचना के भाग कर धारा 144 की उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी द्वारा दी गई शिकायत इस बात का उल्लेख किया गया है कि क्वारंटाईन सेंटर स्कूल भवन में बनाया गया है। आरोपी ने पंचायत को बिना सूचित किये। भागने का कृत्य किया है। उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ सेंजबहार थाने में आईपीसी की धारा 188 एवं 269 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।




