CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आपकी सोच आपकी जिंदगी बदलती है : राकेश चोपड़ा

 आपकी सोच आपकी जिंदगी बदलती है : राकेश चोपड़ा
Share

रायपुर : गांधी चौक स्थित, महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय, रायपुर  में लव यू जिंदगी भाग 2 पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शक एवं प्रेरक वक्ता राकेश चोपड़ा ने अपना  सत्र लिया एवम छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया वहीं आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे सभापति नगर पालिक निगम रायपुर एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी अध्यक्ष प्रबंध समिति डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय की विशेष उपस्थिति रही आयोजन में मुख्य वक्ता राकेश चोपड़ा जीवन कौशल पर बातचीत करते हुए कहा की व्यक्ति को खुद पर भरोसा रखना चाहिए तभी सफलता के अंतिम बिंदु तक पहुंचा जा सकता है उन्होंने कहा आप जो सोचते हैं और समझते हैं उसकी झलक आपके चेहरे पर दिखाई पड़ती है उनका यह भी कहना था कि जिन महत्वपूर्ण एवं फेमस व्यक्तियों ने सफलता हासिल की है उन्हें संघर्ष से मिली है सचिन तेंदुलकर से लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ,सुनील गावस्कर के सुपुत्रों की जीवन यात्रा का उदाहरण पेश किया और यह समझाने की कोशिश की की सफलता बांटने से नहीं मिलती हासिल करने से मिलती है उन्होंने कहा कि आपकी सोच से शब्द तैयार होते हैं और व्यवहार में एवम आदत में परिलक्षित होते हैं यही वजह है कि आप शब्द के जरिए अपना स्थान बना पाते हैं बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होने कहा कि अनुभव की पाठशाला में पिता होकर दर्द समझने का हुनर अपनाना होगा तभी आप नकारात्मक शब्द से सकारात्मक शब्द की तरफ बढ़ सकेंगे इसके अलावा बताया कि व्यक्ति परिणाम को लेकर काफी परेशान रहता है इसीलिए सदैव  सोचता रहता है कि लोग क्या कहेंगे उनका कहना था कि इस विचार को त्यागना होगा और खुश होकर काम करने से खुशी मिलेगी सफलता मिलेगी अंत में यह भी कहा की जीवन में सफल होना है तो माता-पिता की योगदान को विशेष स्थान पर रखिए इससे पहले आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगम सभापति प्रमोद दुबे ने विचार रखें और कार्यशाला के उद्देश्यों को स्पष्ट किया अपने चुलबुले अंदाज में निगम सभापति ने बच्चों को प्रेरित कर मार्गदर्शन भी किया वहीं आयोजन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने भी उपस्थित जन समूह को आशीर्वचन दिए और संस्था के उद्देश्यों को स्पष्ट किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने कार्यशाला की महत्व को  बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य कॉलेज में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर है उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन समिति और उनका स्टाफ निरंतर छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के विकास पर कार्य करता रहा है और आने वाले दिनों भी यह अभ्यास जारी रहेगी आयोजन के दौरान मंच का संचालन महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर किरण अग्रवाल ने किया और आभार प्रदर्शन प्रो प्रीतम दास ने रखा वहीं आयोजन में एनसीसी की छात्र-छात्राओं को योगदान पर बैच लगाकर सम्मानित किया गया।200 से अधिक बच्चों एवम समस्त प्राध्यापकगन सम्मलित हुए
 


Share

Leave a Reply