चाकू दिखाकर आने-जाने वालों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर
रायपुर | राजधानी में चाकूबाजी व चाकू दिखा कर लूट पाट की घटना में लगातार इजाफा होते जा रहा है | राजधानी रायपुर में चाकू दिखाकर मेडिकल स्टोर्स के पास आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरला पुलिस ने बुधवार को 9.15 मुखबीर की सूचना पर हिन्द स्पोर्टिंग ईदगाहभाठा रोड बिजली पोल के नीचे मेडिकल दुकान आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर धमकी देकर दहशत फैला रहा था।
पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर पकडऩे पर आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद शराफ 48 वर्ष पिता मोहम्मद सलीम निवासी ईदगाह भाठा आजाद चौक बताया। आरोपी के पास से एक चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




