1 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर । गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने घर के बाड़ी में गांजा छिपाकर रखा था। इस छापेमार कार्यवाही में 1 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरंग पुलिस ने 4 मार्च को रात 9.30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम रानीसागर आरंग में चितेन्द्र कुमार साहू के मकान में छापा मारा। छापामार कार्रवाई में बाड़ी में एक थैला मिला, जिसकी तलाशी लेने के दौरान उसके अंदर 1 किलो 150 ग्राम गांजा अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बरामद होने पर जब्त की गई। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में गांजा बेचने के लिए रखा है बताया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत कार्रवाही की गई ।




